LOADING

Type to search

नगर पालिका की जमीन से तस्कर का अतिक्रमण हटाया

Local

नगर पालिका की जमीन से तस्कर का अतिक्रमण हटाया

Share

बाउंड्री बना कर दुकानें खड़ी कर ली थी, नशे की कमाई से करवाया था निर्माण
राजसमंद, 5 फरवरी:
राजसमंद में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध कमाई से किए गए निर्माणों पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है। इसी तहत गुरुवार सुबह नाथद्वारा पुलिस ने तस्कर सुरेंद्र सिंह द्वारा नगर पालिका की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया।
भलवातो का खेड़ा क्षेत्र में नगर पालिका के रास्ते की जमीन पर तस्कर ने बाउंड्रीवाल बनाकर दुकानें खड़ी कर ली थीं। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अवैध निर्माण को गिरा दिया गया।
कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार, आरआई, पटवारी, वृत निरीक्षक विक्रम सिंह, नगर पालिका अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद रहा।
डीएसपी शिप्रा राजावत ने बताया कि सुरेंद्र सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं और हाल ही में उसे जेल भेजा गया था। पुलिस ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *