LOADING

Type to search

बेटी की हत्या के आरोपी पिता को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

Local

बेटी की हत्या के आरोपी पिता को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

Share

नाथद्वारा, 22 दिसंबर: राजसमंद जिले के खमनोर थाना क्षेत्र में 21 दिसंबर को एक दुखद और संवेदनशील घटना सामने आई। नारायण लाल मेघवाल ने अपनी 14 वर्षीय पुत्री जसोदा मेघवाल का गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के समय आरोपी ने जसोदा के छोटे भाई को दूध लाने भेज दिया था।
थाना खमनोर के इंचार्ज नरेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी को उदयपुर के टीडी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। मामले में आरोपी से पूछताछ जारी है।
समाज में रोष और फास्ट ट्रैक की मांग
जसोदा के मामा की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। घटना के बाद मेघवाल समाज के लोगों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। समाज में गहरा आक्रोश और शोक व्याप्त है। लोग मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने और आरोपी को कठोरतम सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *