LOADING

Type to search

भारतीय व विदेशी कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों से पहला दिन रहा यादगार

Local

भारतीय व विदेशी कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों से पहला दिन रहा यादगार

Share

गांधी ग्राउंड में वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 2026 का धमाकेदार आगाज
उदयपुर, 6 फरवरी:
वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 2026 की शुरुआत पहले दिन जबरदस्त उत्साह और संगीत के रंगारंग माहौल के साथ हुई। गांधी ग्राउंड में आयोजित इस महोत्सव में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने मंच साझा कर दर्शकों को संगीत की विविध परंपराओं से रूबरू कराया। यह फेस्टिवल अपने 10 वर्षों के ऐतिहासिक सफर की नई शुरुआत का प्रतीक भी बना।


हिंदुस्तान जिंक के सहयोग और ‘सहर’ द्वारा परिकल्पित इस आयोजन को राजस्थान सरकार एवं पर्यटन विभाग का भी समर्थन प्राप्त है। पहले दिन की शाम राजस्थानी फोक ऑर्केस्ट्रा की दमदार ताल और पारंपरिक धुनों से शुरू हुई, जिसने माहौल को जीवंत बना दिया।
इसके बाद नॉर्वे के 9 ग्रेडर नॉर्ड ने नॉर्वेजियन और तमिल फोक रॉक के अनोखे मिश्रण से दर्शकों को रोमांचित किया। अल्जीरिया के सोफियान सैदी की भावपूर्ण प्रस्तुति ने भी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


सूफी और लोक संगीत में भक्ति और ऊर्जा का संगम
शाम का सबसे बड़ा आकर्षण कैलाश खेर और कैलासा लाइव रहे। उनकी सूफी और लोक संगीत से सजी प्रस्तुति ने गांधी ग्राउंड को भक्ति और ऊर्जा से भर दिया। हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि संगीत और संस्कृति लोगों को एक सूत्र में बांधते हैं और यह फेस्टिवल उदयपुर को ग्लोबल कल्चरल कैपिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। वहीं ‘सहर’ के फाउंडर संजीव भार्गव ने इसे सांस्कृतिक संवाद का मंच बताया।


आज मांझी घाट पर मेडिटेटिव संगीत और रोमांटिक प्रस्तुतियां
फेस्टिवल के अगले दिन मांझी घाट पर सुबह 9 बजे मेडिटेटिव संगीत, फतहसागर पाल पर दोपहर 3 बजे रोमांटिक प्रस्तुतियां और गांधी ग्राउंड पर शाम 6.30 बजे मुख्य कार्यक्रम होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *