इंडियन ओसियन बैंड, मांगणियार ग्रुप के मस्ती भरे नगमों ने बढ़ाई दीपावली मेले की रौनक
Share
टाउन हॉल में खूब जमी सांस्कृतिक नाइट, दर्शकों ने खूब की हूटिंग
उदयपुर, 13 अक्टूबर: नगर निगम द्वारा आयोजित दीपावली मेला 2025 की तीसरी शाम मस्ती भरे नगमो के दीवानों के नाम रही। प्रसिद्ध बैंड एवं कलाकारो ने एक से बढ़कर एक नगमे पेश कर युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक का दिल जीत लिया। कई सुपरहिट फिल्मों को म्यूजिक देने वाले एवं पीपली लाइव फेम इंडियन ओसियन बैंड कलाकारों के आते ही उदयपुर वासियों ने तालियों की गड़गड़ाहट व हूटिंग कर जोरदार तरीके से स्वागत किया। स्वागत का जवाब बैंड द्वारा “झीनी” गाने से दिया।
मेला संयोजक दिनेश मंडोवरा ने बताया कि रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ मिराज ग्रुप के लक्ष्मण सिंह दीवान, मयंक पाठक, निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना आदि ने मां सरस्वती एवं विघ्न विनाशक गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि कैंडिस, बॉलवीविल, रेल सी, मन कस्तूरी गाने के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद मा रीवा, जादू माया, साउथी आदि से लगातार एक से बढ़कर एक सुपर डुपर हिट नगमों से उदयपुर वासियों को झूमने नाचने पर मजबूर कर दिया। “इंडियन ओसियन बैंड” ने भारतीय रागों को रॉक, जैज़ और लोक संगीत के तत्वों के साथ मिलाते हुए ऐसे जलवा दिखाया कि दर्शक अपने कदमों को आगे नहीं बढ़ा सके। बैंड के सुरीले प्रदर्शन से पूरे वातावरण को बदल दिया, इस दौरान उपस्थित दर्शकों ने भी साथ गाने गाए। रंगारंग कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों को शुरुआत से ही बांध रखा, हर प्रस्तुति पर युवाओं ने ठुमके लगाए।
मांगणियार ग्रुप ने छोड़ी दिलो में छाप
बाड़मेर राजस्थान के फकीरा खान मंगनियार कलाकारो की राजस्थानी गानों की प्रस्तुति पर दर्शक भाव विभोर होकर झूमने लगे। 30 कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक राजस्थानी गानों को गाकर मंत्र मुग्ध कर दिया। ग्रुप द्वारा मंच से शुरुवात मां करणी के गीत गाकर दी जिस पर दर्शकों ने तालियों से पूरे मेले को गुंजायमान कर दिया। फकीरा के मां करणी के भजन से मेले में भक्तिमय माहौल बन गया। भजन के बाद फकीरा ने उपस्थित दर्शकों का स्वागत वारी जाऊ रे बलिहारी जाऊ रे एवं केसरिया बालम आवो नि पधारो म्हारे देश आदि गीत गाकर किया। ग्रुप में छोटे छोटे कलाकारों ने आवो आवो आवो मेरे कृष्ण कन्हैया आवो, ठरकी छोकरा, बापू सेहत के लिए तू तो हरिकारक है आदि गीत गाकर दर्शकों को अचंभित कर दिया।
पीढ़ी दर पीढ़ी विरासत को लगातार आगे बढ़ाना मकसद
फकीरा खान ने कहा कि राजस्थानी संस्कृति को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। हमारे परिवार के बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ राजस्थानी संस्कृति और पारंपरिक गीत सीखते है। इसी गीतों को हम जिंदा रखने के लिए गायकी का अध्ययन करवाते हैं जिससे हमारी पीढ़ियों की परंपरा जो चली आ रही है उसे हम हमेशा के लिए कायम रख सके।
आज सचेत एवं परंपरा की धमाकेदार सिंगर नाइट
आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि तहत मंगलवार को भारत के प्रसिद्ध सिंगर कपल सचेत टंडन एवं परंपरा ठाकुर द्वारा अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां दी जाएगी।
