युवती ने फंदा लगाकर किया सुसाइड
Share
डूंगरपुर, 8 मार्च : जिले के धंबोला थाना क्षेत्र में एक युवती ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना भादर ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर-1 की है। धंबोला थाने के सब-इंस्पेक्टर सकाराम परमार के अनुसार मनीषा सैंगाड़ा (19) ने रविवार सुबह घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही पिता ने शव को नीचे उतार लिया था। प्रारंभ में परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया, जिससे कुछ देर तनाव की स्थिति बनी। बाद में पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की समझाइश पर वे तैयार हो गए। शव को सीमलवाड़ा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। भाई जयंतीलाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
