LOADING

Type to search

फर्जी भू-स्वामी बनकर जमीन बेचने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Uncategorized

फर्जी भू-स्वामी बनकर जमीन बेचने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Share

10 बीघा खातेदारी भूमि फर्जी रजिस्ट्री से बेची, 12 आरोपियों पर शिकंजा
उदयपुर, 8 जनवरी:
पुलिस ने जमीन हड़पने के एक बड़े और संगठित षड्यंत्र का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला पुलिस थाना बड़गांव क्षेत्र से जुड़ा है, जहां फर्जी महिला को असली भू-स्वामी बताकर खातेदारी जमीन का विक्रय पत्र संपादित कराया गया था।
पुलिस के अनुसार 22 अप्रैल 2025 को बदामीबाई पत्नी मोतीलाल सुथार निवासी रकमपुरा बेडवास ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 10 बीघा खातेदारी भूमि को किसी अन्य महिला ने बदामीबाई बनकर बेच दिया। इस फर्जी सौदे में जाली दस्तावेज तैयार कर क्रेता के पक्ष में रजिस्ट्री करवाई गई और वास्तविक मालिक को धोखे में रखा गया। जांच के दौरान सामने आया कि इस पूरे षड्यंत्र का मुख्य सूत्रधार अर्जुनसिंह निवासी ढिकली था। 7 जनवरी 2026 को पुलिस ने अर्जुनसिंह को डिटेन कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस प्रकरण में अब तक फर्जी बदामीबाई सहित कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच जारी है और आगे और खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *