LOADING

Type to search

पालना गृह में मिली नवजात बच्ची सीडब्ल्यूसी को सौंपी, मदर मिल्क बैंक से मिलेगा पोषण

Local

पालना गृह में मिली नवजात बच्ची सीडब्ल्यूसी को सौंपी, मदर मिल्क बैंक से मिलेगा पोषण

Share

चित्तौड़गढ़, 3 फरवरी: महिला एवं बाल हॉस्पिटल स्थित पालना गृह में सुरक्षित परित्याग के तहत मिली नवजात बालिका को सोमवार को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया गया। हॉस्पिटल प्रशासन की निगरानी में बच्ची को सुरक्षित रखा गया और आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद समिति के सुपुर्द किया गया।
सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष प्रियंका पालीवाल ने बताया कि बालिका पूरी तरह स्वस्थ है। समिति को सौंपते समय उसका वजन 2.86 किलोग्राम दर्ज किया गया। अब बच्ची को शिशु गृह में रखा जाएगा, जहां प्रशिक्षित स्टाफ उसकी देखभाल करेगा। पोषण के लिए मदर मिल्क बैंक से दूध उपलब्ध कराया जाएगा और नियमित स्वास्थ्य जांच भी होगी। उन्होंने बताया कि आवश्यक कानूनी और मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद बच्ची को “लीगल फ्री” घोषित कर गोद देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह मामला सुरक्षित परित्याग का होने से परिजनों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस दौरान सीडब्ल्यूसी सदस्य व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *