LOADING

Type to search

अंग्रेज के नाम पर थी पंचायत, 250 साल बाद सिंधी समाज ने बदला नाम

Local

अंग्रेज के नाम पर थी पंचायत, 250 साल बाद सिंधी समाज ने बदला नाम

Share

जैकब आबाद पंचायत की अब सिंधी समाज (JSP) नाम से होगी पहचान
चेटीचंड पर 10 दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
उदयपुर, 7 मार्च:
उदयपुर के सिंधी समाज ने शनिवार को ऐतिहासिक निर्णय किया है। समाज ने पूज्य जैकब आबाद पंचायत का नाम बदल कर अब “सिंधी समाज (JSP)” करने का निर्णय किया है।
समाज के संरक्षक दादा प्रताप राय चुग ने बताया कि पहले इस क्षेत्र का नाम खनगढ़ था। करीब 250 से 300 वर्ष पूर्व अंग्रेज अधिकारी जैकब के नाम पर इसका नाम जैकब आबाद रखा गया था। अब समाज ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि आगे से पंचायत की पहचान सिंधी समाज (JSP) के नाम से होगी।
अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री हरीश राजानी ने बताया कि समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव चेटीचंड (20 मार्च) के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर समाज की बैठक हुई। बैठक में पंचायत के नाम परिवर्तन के निर्णय का उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि चेटीचंड महोत्सव के तहत उदयपुर में 10 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन होगा। एक दिन नगर निगम सभागार में रॉकस्टार नील की विशेष प्रस्तुति भी होगी। चेटीचंड के दिन विभिन्न मोहल्लों से झांकियां शक्ति नगर में एकत्रित होंगी, जहां से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर में भ्रमण करते हुए कमलावाड़ी धर्मशाला पहुंचेगी। युवा अध्यक्ष अभिषेक कालरा ने बताया कि फतहसागर पर वॉकथन और वाहन रैली भी होगी।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *