LOADING

Type to search

पर्यटन नगरी उदयपुर में तय होगा देश के पर्यटन विकास का रोडमैप

Local

पर्यटन नगरी उदयपुर में तय होगा देश के पर्यटन विकास का रोडमैप

Share

दो दिवसीय राष्ट्रीय पर्यटन कॉन्फ्रेंस आज से, 24 राज्यों के मंत्री और अधिकारी करेंगे मंथन
उदयपुर, 13 अक्टूबर: झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर के आयोजन की मेजबानी कर रही है। यहां मंगलवार से शुरू हो रही दो दिवसीय राष्ट्रीय पर्यटन कॉन्फ्रेंस में देशभर के पर्यटन मंत्री, राज्यपाल, उपराज्यपाल और वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में देश के पर्यटन विकास का साझा रोडमैप तैयार किया जाएगा।
कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन मंगलवार सुबह 10 बजे होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी और राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी मौजूद रहेंगे। उद्घाटन सत्र में पर्यटन मंत्रालय की सचिव वी. विद्यावती कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगी। कॉन्फ्रेंस का मुख्य फोकस सस्टेनेबल टूरिज्म डेवलपमेंट रहेगा।
जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशन में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को लाइजनिंग अधिकारियों की बैठक में सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।
सत्रवार राज्यों की प्रस्तुतियां होंगी
पहले सत्र में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड,
दूसरे में उत्तरप्रदेश, दिल्ली और राजस्थान।
तीसरे में आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और लक्षद्वीप,
जबकि चौथे में गुजरात और महाराष्ट्र अपने पर्यटन मॉडल साझा करेंगे।
दूसरे दिन गोवा, दमन-दादी, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, और पूर्वोत्तर के बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल अपने अनुभव बताएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *