श्रीजी के हनुमान की प्रतिमा ने लिया पूर्ण स्वरूप
Share
उदयपुर : वल्लभ संप्रदाय की प्रधान पीठ श्रीनाथद्वारा में श्रद्धा और भक्ति का एक नया अध्याय जुड़ गया है। गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर अरावली की पहाड़ियों की गोद में श्रीजी के हनुमान जी की विशाल प्रतिमा ने अब पूर्ण स्वरूप ले लिया है। 131 फीट ऊंची बालाजी की यह भव्य प्रतिमा न केवल राजस्थान बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है। खास बात यह है कि यह प्रतिमा तीनों विशाल मूर्तियों के साथ एक-दूसरे को निहारते हुए अद्भुत आध्यात्मिक संदेश देती है।

पहाड़ी पर स्थापित होने के कारण इसकी कुल ऊंचाई 631 फीट तक पहुंच गई है, जो इसे विश्व की विशिष्ट प्रतिमाओं में शामिल करती है। रामनवमी के पावन अवसर पर 26 मार्च को इसका उद्घाटन होगा। -सुभाष शर्मा
