LOADING

Type to search

होली पर खुले सांवलिया सेठ मंदिर के भंडार में अब तक 17.90 करोड़ की गणना

Local

होली पर खुले सांवलिया सेठ मंदिर के भंडार में अब तक 17.90 करोड़ की गणना

Share

उदयपुर, 5 मार्च: मेवाड़ अंचल के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री सांवलिया सेठ मंदिर के मासिक भंडार की गणना जारी है। होली के अवसर पर खुले भंडार की गणना के अभी तक सिर्फ दो चरण पूरे हुए है और राशि 17 करोड़ 90 लाख 80 हजार पहुंच चुकी है। भंडार राशि की गणना अभी भी शेष है और अग्रिम चरणों में भी जारी रहेगी।
मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने बताया कि श्री सांवलिया सेठ मंदिर का भंडार 2 मार्च को खोला गया था। उसके बाद भंडार की गणना शुरू हुई और पहले चरण में ही 10 करोड़ 65 लाख रुपए की गणना की गई। उसके बाद धुलेंडी पर्व होने के चलते दो दिन गणना बंद रखी गई। दूसरे चरण की गणना गुरुवार को शुरू हुई और शाम तक चली गणना में राशि 17 करोड़ से पार पहुंच गई।
मंदिर के भंडार की गणना अभी आगे की चरणों में की जाएगी। डेढ़ महीने से खुले भंडार की गणना के लिए इस बार माना जा करीब पांच चरण से ज्यादा गणना चल सकती है। मंदिर का भंडार जब 2 मार्च को पुजारी द्वारा खोला गया तब मंदिर की सीईओ प्रभा गौतम, अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव, सदस्य पवन तिवारी सहित बोर्ड के अन्य सदस्य और मंदिर के कर्मचारी मौजूद रहे।
श्री सांवलिया सेठ के मंदिर में भक्तों की खासी आस्था देखी जा रही है और इस बार भी चांदी और सोने के कई आभूषण भंडार और भेंट कक्ष पर प्राप्त हुए है जिनकी भी गणना अंतिम चरण की काउंटिंग के बाद साझा की जाएगी।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *