LOADING

Type to search

नियम विपरीत पट्टे जारी करने पर तीन वीडीओ निलंबित

Local

नियम विपरीत पट्टे जारी करने पर तीन वीडीओ निलंबित

Share

भींडर पंचायत समिति में कार्रवाई, सीईओ रिया डाबी ने की सख्त कार्रवाई
उदयपुर, 17 अक्टूबर:
जिले की भींडर पंचायत समिति में नियमों के विपरीत पट्टे जारी करने के मामले में जिला परिषद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए तीन ग्राम विकास अधिकारियों (वीडीओ) को निलंबित कर दिया है।
जिला परिषद की सीईओ रिया डाबी को पिछले कुछ समय से पंचायत क्षेत्र में अनियमित तरीके से पट्टे जारी होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर उन्होंने विभागीय जांच के आदेश दिए। जांच में पाया गया कि संबंधित अधिकारियों ने पद का दुरुपयोग करते हुए नियमों की अवहेलना कर पट्टे जारी किए हैं।
इस पर कार्रवाई करते हुए सीईओ रिया डाबी ने ग्राम पंचायत चारगदिया के वीडीओ मनीष, रवि लसोड़ और बोलताराम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *