LOADING

Type to search

भारत-भूटान के बीच पहली बार ट्रेन सेवा शुरू होगी

International National

भारत-भूटान के बीच पहली बार ट्रेन सेवा शुरू होगी

Share

नई दिल्ली, 29 सितंबर: भारत और भूटान के बीच पहली बार रेल सर्विस शुरू की जा रही है। इसके तहत दो नई रेल लाइनें बिछाई जाएंगी—असम के कोकराझार से भूटान के गेलेफू और पश्चिम बंगाल के बनरहाट से भूटान के सामत्से तक। इन परियोजनाओं की कुल लंबाई 89 किमी है और लागत ₹4,033 करोड़ निर्धारित की गई है।
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि ये परियोजनाएं पिछले साल पीएम मोदी के भूटान दौरे पर हुए समझौते का हिस्सा हैं। भारत सरकार दोनों परियोजनाओं में पूरी मदद करेगी। भारत की तरफ की रेलवे लाइन का खर्च रेल मंत्रालय उठाएगा, जबकि भूटान की तरफ का निर्माण भारत की सहायता से भूटान की 5-वर्षीय योजना के तहत होगा।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह पहल भारत-भूटान संबंधों को और मजबूत करेगी। भारत लगातार पड़ोसी देशों में रेल नेटवर्क विकसित कर रहा है। उदाहरण के तौर पर भारत-बांग्लादेश (अगरतला-अखौरा) और भारत-म्यांमार (मोरे-तामु) रेल प्रोजेक्ट्स भी इसी ट्रांस-एशियाई रेल लिंक का हिस्सा हैं।
इस परियोजना से दोनों देशों के बीच माल और यात्रियों के आवागमन में आसानी होगी और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *