LOADING

Type to search

असंवैधानिक यूडीए विस्तार व अवैध खनन के खिलाफ आदिवासियों का जोरदार प्रदर्शन

Local

असंवैधानिक यूडीए विस्तार व अवैध खनन के खिलाफ आदिवासियों का जोरदार प्रदर्शन

Share

भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने टाउन हॉल से निकाली विशाल महा रैली
उदयपुर, 17 फरवरी:
असंवैधानिक यूडीए विस्तार, भू-माफियाओं द्वारा आदिवासी जमीनों पर कब्जे और बढ़ते अवैध खनन के विरोध में मंगलवार को आदिवासी समुदाय ने उदयपुर में बड़ा प्रदर्शन किया। भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के आह्वान पर टाउन हॉल से विशाल महा रैली निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जिला कलेक्ट्री पहुंची।
मोर्चा के जिला संयोजक विरमल खराड़ी, डॉ. राम मीणा, कांति भाई रोत, गुरप्रीत सिंह सांघा, जितेश कटारा सहित कई नेताओं के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आदिवासी युवा, ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने यूडीए, प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि अनुसूचित क्षेत्रों में संविधान की भावना के विपरीत कार्य किए जा रहे हैं।
जल-जंगल-जमीन पर खतरे का आरोप
आंदोलनकारियों का कहना है कि नगर विकास प्राधिकरण का विस्तार आदिवासी क्षेत्रों में दबाव बढ़ा रहा है। भू-माफियाओं के कब्जे और अवैध खनन से आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।प्रदर्शन के दौरान कोई नया ज्ञापन नहीं सौंपा गया। मोर्चा ने पहले दिए गए ज्ञापनों पर अब तक हुई कार्रवाई का हिसाब मांगा। नेताओं ने चेतावनी दी कि आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन मांगें नहीं मानी गईं तो पूरे भील प्रदेश में व्यापक जनआंदोलन छेड़ा जाएगा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, पर नारों के जरिए प्रशासन को स्पष्ट संदेश दिया गया कि आदिवासी अधिकारों से समझौता नहीं होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *