LOADING

Type to search

अरविन्द सिंह मेवाड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

Local

अरविन्द सिंह मेवाड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

Share

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने नम आँखों से किया स्मरण
उदयपुर, 5 मार्च:
मेवाड़ के पूर्व राजघराने के अरविन्द सिंह मेवाड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर सिटी पैलेस में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने अपने पिता को नम आँखों से स्मरण करते हुए कहा, “हृदय आज भी उसी क्षण पर ठहरा है, जब आपने हमें छोड़ अनंत यात्रा आरंभ की। आपने परम्परा, संस्कार और मान-सम्मान को सृजित व संरक्षित किया।”
चैत्र कृष्ण द्वितीया पर आयोजित कार्यक्रम में राजमाता विजयराज कुमारी मेवाड़ एवं परिवारजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की। नगरवासियों, अतिथियों और पैलेस स्टाफ ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। राजस्थान के प्रसिद्ध लोक गायक छोटू सिंह रावना ने स्वरांजलि प्रस्तुत की। सभा में दिवंगत अरविन्द सिंह मेवाड़ के 41 वर्षों के योगदान को स्मरण करते हुए महाकवि पं. नरेन्द्र मिश्र की पंक्तियों के माध्यम से भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
जिसने पुरखों की गरिमा का पावन सपना साकार किया।
महलों की अमर विरासत को नयनाभिराम आकार दिया।।
अरविन्द मिसाल बने जग में माटी का कर्ज़ चुकाने में।
दीपक से जलते रहे सदा मेवाड़ी फर्ज निभाने में।।
अरविन्द आपकी निष्ठा ने कुछ ऐसा पावन पुण्य किया।
मेवाड़ वंश के वैभव को तुमने अखण्ड अक्षुण्य किया।।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *