LOADING

Type to search

ट्रम्प फिर बोले, भारत-पाकिस्तान समेत 7 युद्ध मैंने रोके, UN विफल

International

ट्रम्प फिर बोले, भारत-पाकिस्तान समेत 7 युद्ध मैंने रोके, UN विफल

Share

वॉशिंगटन डीसी, 23 सितंबर: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भाषण देते हुए फिर भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकने का दावा किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में चल रही सात युद्धों को रोकना संयुक्त राष्ट्र की जिम्मेदारी थी, लेकिन यह काम उन्हें करना पड़ा।
ट्रम्प का भाषण तय 15 मिनट का था, लेकिन उन्होंने 55 मिनट तक बात की। भाषण की शुरुआत में टेलिप्रॉम्प्टर खराब हो गया, जिसके बावजूद ट्रम्प ने कहा कि इससे उन्हें दिल से बोलने का अवसर मिला।
UNGA में अपने संबोधन में ट्रम्प ने अवैध प्रवासियों, अमेरिका की आर्थिक स्थिति, रूस-यूक्रेन युद्ध, इजराइल-हमास संघर्ष और कार्बन फुटप्रिंट जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की।
यह ट्रम्प का दूसरे कार्यकाल में पहला UNGA संबोधन था। अमेरिकी राष्ट्रपति रहते उन्होंने आखिरी बार 2020 में UN को संबोधित किया था। ट्रम्प ने अपनी विदेश नीति और अमेरिका के वैश्विक हस्तक्षेप के प्रयासों पर जोर देते हुए कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शांति बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *