LOADING

Type to search

सरकारी स्कूल में फंदे पर लटके मिले दो शव

Local

सरकारी स्कूल में फंदे पर लटके मिले दो शव

Share

लव-अफेयर में सुसाइड की आशंका, पत्नी से झगड़ा कर निकला था युवक
डूंगरपुर, 18 फरवरी:
डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल परिसर में युवक-युवती के शव फंदे पर लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या की है। घटना गैंजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बताई जा रही है।
बुधवार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में शव देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दोनों शव स्कूल की नई बन रही बिल्डिंग की छत पर बाहर निकले लोहे के सरियों पर लटके हुए थे।
17 दिन से गायब था युवक
मृतक युवक की पहचान मनोज (22) पुत्र सुरेश खराड़ी निवासी पाकरोन के रूप में हुई है। वहीं युवती की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार मनोज पहले से शादीशुदा था और मजदूरी करता था। बताया गया कि मनोज 1 फरवरी को पत्नी से झगड़ा कर घर से निकल गया था। इसके बाद उसकी पत्नी ने 17 फरवरी को चौरासी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। मनोज की एक बेटी भी है।
स्कूल स्टाफ को बाद में मिली जानकारी
स्कूल प्रिंसिपल जशोदा कलासुआ ने बताया कि स्कूल सुबह 10 बजे खुलता है। परीक्षा नहीं होने के कारण बुधवार सुबह स्टाफ भी नहीं आया था। शव स्कूल के पिछले हिस्से में मिले, जिससे घटना की जानकारी ग्रामीणों के जरिए सामने आई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और युवती की पहचान तथा आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *