LOADING

Type to search

ट्रैक्टर की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत

Local

ट्रैक्टर की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत

Share

बाइक से उछलकर सड़क पर गिरे, सिर व अंदरूनी चोटों से गई जान
बांसवाड़ा, 19 फरवरी:
जिले के मोटा गांव थाना क्षेत्र में बुधवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। बोरदा रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़े। सिर और शरीर में गंभीर अंदरूनी चोट लगने से इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार बोरदा निवासी नंदू (23) पुत्र शंभूलाल मकवाना और उसका चचेरा भाई विक्रम (24) पुत्र लक्ष्मण मकवाना देर रात करगसिया से बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बोरदा रोड पर पीछे से आए बेकाबू ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से उन्हें गनोड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर महात्मा गांधी अस्पताल बांसवाड़ा रेफर किया गया। नंदू ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि विक्रम ने गुरुवार तड़के करीब 4 बजे अंतिम सांस ली। मोटा गांव थाना पुलिस ने दोनों शव मोर्चरी में रखवाए हैं। परिजनों की रिपोर्ट पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ट्रैक्टर जब्त करने की कार्रवाई भी कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *