LOADING

Type to search

सांसद राजकुमार रोत का आरोप, उदयपुर पुलिस कर रही अंग्रेजों जैसा व्यवहार

Local

सांसद राजकुमार रोत का आरोप, उदयपुर पुलिस कर रही अंग्रेजों जैसा व्यवहार

Share

टीडी में आदिवासी महाचिंतन शिविर, जल-जंगल-जमीन व अधिकारों पर मंथन
उदयपुर, 27 फरवरी:
डूंगरपुर-बांसवाड़ा से बीएपी सांसद राजकुमार रोत ने उदयपुर पुलिस पर आदिवासियों के साथ ‘अंग्रेजों जैसा व्यवहार’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह रवैया किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। वे गिर्वा ब्लॉक की ग्राम पंचायत टीडी में आयोजित एक दिवसीय आदिवासी महाचिंतन शिविर को संबोधित कर रहे थे।
शिविर में आदिवासी समाज की बोली-भाषा, संस्कृति, परंपराएं और इतिहास पर चर्चा हुई। शिक्षा, स्वास्थ्य, अंधविश्वास, नशामुक्ति तथा सामाजिक कुरीतियों पर मंथन करते हुए जल-जंगल-जमीन के संरक्षण के लिए समाज को संगठित होने का आह्वान किया गया।
आदिवासी नेता कांति भाई रोत ने जावर माइंस में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए वेदांता लिमिटेड के साथ हुए समझौते को लागू करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि समझौता लागू नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि जावर माइंस क्षेत्र में बाहरी लोगों को रोजगार दिया जा रहा है और स्थानीय यूनियन में भ्रष्टाचार है।
शिविर में वन अधिकार कानून के प्रभावी क्रियान्वयन, पांचवीं अनुसूची लागू करने, अनुसूचित क्षेत्र में अंग्रेजी शराब पर प्रतिबंध, भू-माफिया से जमीन बचाने तथा आदिवासियों के लिए अलग जनगणना कॉलम जैसी मांगें उठीं। पारंपरिक वेशभूषा में गैर नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *