LOADING

Type to search

बाइक न देने पर चाचा ने भतीजे पर कुल्हाड़ी से किया हमला

Local

बाइक न देने पर चाचा ने भतीजे पर कुल्हाड़ी से किया हमला

Share

बाइक देने से मना करने पर भड़का चाचा, हालत नाजुक होने पर उदयपुर रेफर
बांसवाड़ा, 15 फरवरी:
बांसवाड़ा जिले में बाइक मांगने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सदर थाना क्षेत्र के चोबीसों का पाड़ला गांव में शनिवार रात चाचा ने भतीजे पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। वार सीधे दाहिनी आंख के पास लगा, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा।
घायल युवक की पहचान राकेश गरासिया के रूप में हुई है। राकेश की पत्नी के अनुसार, चाचा बाइक मांगने घर आया था। किसी कारणवश बाइक देने से मना करने पर वह गुस्से में आगबबूला हो गया और घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर चेहरे पर हमला कर दिया।
एमजी अस्पताल से उदयपुर भेजा गया
घटना के बाद परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस बुलाकर घायल को पहले तलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे महात्मा गांधी अस्पताल बांसवाड़ा रेफर किया गया। डॉक्टरों ने चोट को गंभीर बताते हुए शनिवार रात ही उदयपुर के लिए रेफर कर दिया। सदर थाना पुलिस के अनुसार, फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने के बाद मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *