LOADING

Type to search

2026 में भारत–पाक युद्ध की आशंका, अमेरिकी थिंक टैंक की चेतावनी

International

2026 में भारत–पाक युद्ध की आशंका, अमेरिकी थिंक टैंक की चेतावनी

Share

कश्मीर में आतंकी गतिविधियां बन सकती हैं टकराव की वजह, दोनों देशों ने तेज की हथियार खरीद
वॉशिंगटन डीसी, 30 दिसंबर
: अमेरिका के प्रमुख थिंक टैंक काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस (CFR) ने चेतावनी दी है कि वर्ष 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। CFR की रिपोर्ट ‘कॉन्फ्लिक्ट्स टू वॉच इन 2026’ के अनुसार, कश्मीर में बढ़ती आतंकी गतिविधियां दोनों देशों के बीच टकराव का कारण बन सकती हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि फिलहाल जम्मू-कश्मीर में कोई बड़ा आतंकी हमला नहीं हुआ है, लेकिन खुफिया एजेंसियों के अनुसार सर्दियों में जम्मू क्षेत्र में 30 से अधिक पाकिस्तानी आतंकी सक्रिय हैं। यदि हालात बिगड़ते हैं तो इसका असर अमेरिकी हितों पर भी पड़ सकता है।
संघर्ष विराम के बाद दोनों देशों ने रक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत ने हाल ही में रक्षा अधिग्रहण परिषद के माध्यम से करीब 79 हजार करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी दी है, जिनमें ड्रोन, एयर-टू-एयर मिसाइल और गाइडेड बम शामिल हैं। वहीं पाकिस्तान ने तुर्किये और चीन से ड्रोन व एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने के लिए बातचीत शुरू की है।
CFR ने यह भी आशंका जताई है कि 2026 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी सीमा विवाद के चलते संघर्ष हो सकता है। रिपोर्ट अमेरिकी नीति-निर्माताओं को संभावित वैश्विक संघर्षों को लेकर सतर्क करने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *