LOADING

Type to search

शहीद हेमू कालाणी बलिदान दिवस से जन्म जयंती तक होंगे विविध आयोजन

Local

शहीद हेमू कालाणी बलिदान दिवस से जन्म जयंती तक होंगे विविध आयोजन

Share


उदयपुर, 13 जनवरी: सिन्ध सपूत अमर शहीद हेमू कालाणी के बलिदान दिवस 21 जनवरी से जन्म जयंती 23 मार्च तक उदयपुर में श्रद्धांजलि स्वरूप विविध प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को शहीद हेमू कालाणी के साहस, राष्ट्रप्रेम और बलिदान से प्रेरित करना है।
कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने हेतु भारतीय सिन्धु सभा उदयपुर की तैयारी बैठक हेपी होम स्कूल, प्रतापनगर में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रताप राय चुघ ने की।
सभा अध्यक्ष गुरमुख कस्तूरी व संभाग प्रभारी प्रकाश फुलानी ने बताया कि कार्यक्रमों में सिंधी पंचायतों, युवा संगठनों, शिक्षण संस्थानों व मातृशक्ति का सहयोग रहेगा। इस दौरान रक्तदान शिविर व मेडिकल कैंप भी लगाए जाएंगे।
संरक्षक सुरेश कटारिया व महामंत्री विजय आहूजा ने बताया कि 20 जनवरी की संध्या शहर के विभिन्न स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन होगा। मुख्य आयोजन 21 जनवरी को प्रातः 10 बजे हेमू कालाणी स्मारक, जवाहर पार्क में होगा। सायं 6 बजे फतेहसागर पाल पर दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *