LOADING

Type to search

लद्दाख में हिंसा: 4 की मौत, 72 घायल

National

लद्दाख में हिंसा: 4 की मौत, 72 घायल

Share

भाजपा ऑफिस और CRPF वाहन जलाए गए
लेह, 24 सितम्बर:
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर लेह में बुधवार को हिंसक प्रदर्शन हुआ। छात्रों और प्रदर्शनकारियों की पुलिस व सुरक्षाबलों से झड़प में चार लोग मारे गए और 72 से अधिक लोग घायल हुए। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा कार्यालय और CRPF की गाड़ी में आग लगा दी।
हिंसा सोनम वांगचुक के समर्थन में हुई, जो पिछले 15 दिनों से भूख हड़ताल पर थे। आज उनके समर्थन में सैकड़ों स्थानीय लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रशासन ने शहर में बिना अनुमति रैली और प्रदर्शन पर रोक लगा दी। वांगचुक ने अनशन तोड़ते हुए कहा कि यह लद्दाख के लिए दुख का दिन है और युवा पीढ़ी से हिंसा बंद करने की अपील की।
हिंसा कैसे भड़की:
सोशल मीडिया से भीड़ जुटाई: आंदोलनकारियों ने रात में लद्दाख बंद का आह्वान किया और सोशल मीडिया से लोगों को लेह हिल काउंसिल पर जुटाया।
पुलिस-प्रदर्शनकारियों की झड़प: लेह हिल काउंसिल के सामने पुलिस ने बैरिकेड्स और आंसू गैस का इस्तेमाल किया, लेकिन भीड़ ने गाड़ियां जलाई और तोड़फोड़ की।
सरकार के साथ अगली बैठक 6 अक्टूबर को दिल्ली में होगी। वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 और 35A हटने के बाद लद्दाख और जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था, तब से पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा किया गया था।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *