LOADING

Type to search

पाकिस्तान-अफगानिस्तान में सीमा पर जंग जैसे हालात: काबुल पर PAK की बमबारी, पेशावर में अफगान ड्रोन अटैक

International

पाकिस्तान-अफगानिस्तान में सीमा पर जंग जैसे हालात: काबुल पर PAK की बमबारी, पेशावर में अफगान ड्रोन अटैक

Share

दोनों देशों ने 48 घंटे के लिए किया सीजफायर; तालिबान बोला– पाकिस्तान ने खुद गुजारिश की थी

काबुल/इस्लामाबाद, 15 अक्टूबर: पाकिस्तान ने बुधवार शाम अफगानिस्तान की राजधानी काबुल और स्पिन बोल्डक में हवाई हमले किए। अफगानी मीडिया के अनुसार, पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों की बमबारी में दर्जनों लोगों की मौत हुई है।

इसके जवाब में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के पेशावर शहर में ड्रोन अटैक किया। इस हमले में एक प्लाजा के कमरे को निशाना बनाया गया, जिसे खुफिया गतिविधियों के लिए सीक्रेट ऑफिस बताया जा रहा है।

तनाव बढ़ने के बाद दोनों देशों ने 48 घंटे के सीजफायर पर सहमति जताई है। रॉयटर्स के मुताबिक, यह युद्धविराम बुधवार शाम 6:30 बजे (भारतीय समयानुसार) से लागू हो गया।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अब दोनों देश बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की कोशिश करेंगे। बताया जा रहा है कि दोनों देशों के बीच तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के मुद्दे पर बीते एक हफ्ते से संघर्ष जारी था।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *