LOADING

Type to search

डूंगरपुर में आपसी रंजिश में छोटे भाई की हत्या, तीन गिरफ्तार, नाबालिग डिटेन

Local

डूंगरपुर में आपसी रंजिश में छोटे भाई की हत्या, तीन गिरफ्तार, नाबालिग डिटेन

Share

डूंगरपुर, 3 फरवरी: जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़े भाई, भाभी और भतीजी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को डिटेन किया गया है। यह घटना 30 जनवरी को पाल कोलखंडा गांव में हुई थी।
पुलिस के अनुसार पाल कोलखंडा निवासी हितेश परमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई देवीलाल पर परिजनों ने मिलकर चाकू से हमला किया। आरोप है कि बड़े भाई हरीश परमार और उसके परिवार के सदस्यों ने देवीलाल के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया। बीच-बचाव करने आए हितेश परमार पर भी चाकू से हमला किया गया।
घायल देवीलाल को डूंगरपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। दोवड़ा थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार ने बताया कि जांच के बाद आरोपी हरीश परमार (43), उसकी पत्नी चंदू देवी परमार और भतीजी अंजना परमार (23) को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक नाबालिग की भूमिका सामने आने पर उसे डिटेन किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की गहन जांच कर रही है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *