LOADING

Type to search

बोलेरो-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Local

बोलेरो-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Share

डूंगरपुर, 7 मार्च: डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र में चितरेटी घाटी के पास बोलेरो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि युवती सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार गड़ा मालजी निवासी बाबूलाल कटारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका बेटा सुनील कटारा (22) अपने दोस्त साहिल और युवती ट्विंकल के साथ बाइक पर पुनाली से लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने लापरवाही से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर 108 एम्बुलेंस से उन्हें डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। साहिल और ट्विंकल की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगे इलाज के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *