LOADING

Type to search

अंबेडकर हॉस्टल में रैगिंग, 8 सीनियरों ने 3 जूनियरों को पीट—पीटकर किया लहूलुहान

Local

अंबेडकर हॉस्टल में रैगिंग, 8 सीनियरों ने 3 जूनियरों को पीट—पीटकर किया लहूलुहान

Share

हॉटस्पॉट न देने पर आधी रात को धारदार हथियारों से हमला, वार्डन नदारद

उदयपुर। 14 अगस्त
बांसवाड़ा जिले के कालिंजरा थाना क्षेत्र स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय छात्रावास, कातरिया में 12 अगस्त की रात सीनियर छात्रों द्वारा रैगिंग और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। तीन दिन पहले ही हॉस्टल में आए अनिल डामोर, अर्पित डामोर और अल्केश बामनिया पर आठ सीनियरों ने धारदार हथियारों से हमला कर लहूलुहान कर दिया।
पीड़ितों के अनुसार शाम 7 बजे सीनियर महेंद्र पारगी और अभिनव उनके कमरे में आए और धमकाते हुए कहा कि वे सीनियर हैं, इसलिए तमीज से रहें और आंखें नीचे रखें। दोनों ने नाम-पता पूछकर उठक-बैठक लगवाई और अपने मोबाइल के लिए हॉटस्पॉट चालू करने को कहा।
करीब एक घंटे बाद इंटरनेट बंद होने पर सीनियर्स ने गाली-गलौज की। रात 1 बजे महेंद्र और अभिनव छह साथियों के साथ धारदार हथियार लेकर आए और तीनों जूनियर्स पर हमला कर दिया। लात-घूसों और हथियारों से पिटाई में उनके हाथ, पीठ, पसलियों और सिर पर चोटें आईं। हमले के दौरान पीड़ितों की चीख सुनकर हॉस्टल की कर्मचारी कंकू देवी और कुछ छात्र पहुंचे, तब आरोपी भाग गए। तीनों को बागीदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
वार्डन नदारद, जांच शुरू
घटना के समय वार्डन मौजूद नहीं थे। वार्डन ने इसे छात्रों के बीच इंटरनेट को लेकर हुए झगड़े का मामला बताया, जबकि पुलिस इसे रैगिंग और मारपीट मानकर जांच कर रही है।
मामले में भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के ब्लॉक संयोजक रितेश निनामा और विजयपाल हुवोर ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। कालिंजरा थाना पुलिस ने पीड़ितों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *