LOADING

Type to search

आयड़ नदी में सात घंटे फंसा युवक, सेना ने सुरक्षित निकाला बाहर, एक साथी अब भी लापता

Uncategorized

आयड़ नदी में सात घंटे फंसा युवक, सेना ने सुरक्षित निकाला बाहर, एक साथी अब भी लापता

Share

उदयपुर। 6 सितम्बर
उदयपुर शहर के बीचों-बीच बह रही आयड़ नदी में शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तीन दोस्तों में से एक युवक संजय आयड़ नदी के बीचों-बीच सात घंटे तक तेज बहाव में फंसा रहा। दिनभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सेना ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार तीनों दोस्त मछली पकड़ने के लिए नदी किनारे गए थे। अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। इस दौरान एक युवक समय रहते बाहर निकल आया, दूसरा बहाव में बह गया जिसकी अब तक कोई जानकारी नहीं है, जबकि तीसरा युवक नदी के बीच टापू जैसी जगह पर फंस गया।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और प्रशासन को सूचना दी। जिला कलेक्टर, एसपी, विधायक फूलसिंह मीणा समेत कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। पहले आपदा प्रबंधन, पुलिस प्रशासन और सिविल डिफेंस ने बचाव की कोशिश की, लेकिन सफलता न मिलने पर सेना की मदद ली गई।
करीब सात घंटे चले इस रेस्क्यू में सेना के जवानों ने ड्रोन, रस्सियों और सुरक्षा उपकरणों की मदद से युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। युवक की सलामती पर मौके पर मौजूद भीड़ ने राहत की सांस ली। फिलहाल लापता युवक की तलाश जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *