उदयपुर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, प्रोड्यूसर का हिंदुओं पर गुस्सा
Share
अमित जानी बोले- ‘कन्हैयालाल के लिए न्याय चाहिए तो फिल्म देखनी थी’
उदयपुर, 16 अगस्त: कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ 8 अगस्त को रिलीज हुई, लेकिन विवादों के बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 2 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी।
फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे मूवी देखने नहीं गए हिंदुओं पर भड़ास निकालते नजर आए। जानी ने कहा, “हिंदुओं तुम्हारे पास बेचारे गरीब कन्हैयालाल के लिए मूवी देखने का समय नहीं था। तुम सैयारा और कूली जैसी फिल्मों पर पैसा लुटा देते हो, लेकिन कन्हैयालाल के लिए न्याय की आवाज नहीं उठाई।”
उन्होंने आगे कहा कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि कन्हैयालाल के परिवार की कानूनी लड़ाई के लिए बनाई गई थी। जानी ने पहले ही घोषणा की थी कि फिल्म की कमाई का 25 प्रतिशत हिस्सा कन्हैयालाल के परिवार को दिया जाएगा।
फिल्म का निर्देशन भरत एस. श्रीनेत और जयंत सिन्हा ने किया है। इसमें अभिनेता विजय राज ने कन्हैयालाल की भूमिका निभाई है। रिलीज से पहले लंबे समय तक कोर्ट केस में उलझी रही फिल्म को आखिरकार हरी झंडी मिली थी, लेकिन दर्शकों का सहयोग न मिलने से यह फ्लॉप साबित हुई।
