LOADING

Type to search

कालीबाई के पाठ को हटाने पर विरोध तेज

Local

कालीबाई के पाठ को हटाने पर विरोध तेज

Share

डूंगरपुर में छात्रों ने टायर जलाकर जताया आक्रोश, 7 दिन में पाठ्यक्रम में जोड़ने की मांग

उदयपुर। 13 अगस्त
डूंगरपुर के भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा (बीपीएम) ने वीर कालीबाई कलासुआ का पाठ पांचवीं कक्षा की अंग्रेजी पुस्तक से हटाए जाने के विरोध में श्रीभोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय गेट पर प्रदर्शन किया। संगठन से जुड़े छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कॉलेज गेट पर टायर जलाकर आक्रोश जताया।
कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष तुषार परमार के नेतृत्व में छात्र कॉलेज परिसर से नारेबाजी करते हुए मुख्य गेट तक पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। तुषार परमार ने कहा कि वीर बाल कालीबाई कलासुआ को शिक्षा की देवी माना जाता है, लेकिन सरकार ने उनका पाठ्यक्रम से नाम हटाकर आदिवासी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
बीपीएम ने चेतावनी दी कि सात दिन के भीतर कालीबाई का पाठ पाठ्यक्रम में पुनः शामिल नहीं किया गया तो उदयपुर स्थित एनसीईआरटी कार्यालय के बाहर घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। छात्रों ने कहा कि यह सिर्फ एक पाठ नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की गौरवगाथा है जिसे किसी भी हाल में हटाया नहीं जा सकता।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *