LOADING

Type to search

कृति सेनन ने बहन की शादी में लगाए ठुमके

Uncategorized

कृति सेनन ने बहन की शादी में लगाए ठुमके

Share

भोजपुरी और पंजाबी गानों पर धमाकेदार डांस, दुल्हन नूपुर- दूल्हा स्टेबिन भी झूमे
उदयपुर, 10 जनवरी: फिल्म एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी 11 जनवरी को उदयसागर झील के बीच स्थित रेफल्स होटल में होगी। शादी के एक दिन पहले ही यानी शनिवार को आयोजित हल्दी और संगीत समारोह में कृति सेनन ने अपने नृत्य कौशल का लोहा मनवाया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कृति बहन नूपुर और उनकी सहेलियों के साथ हनीमून ट्रैवल्स के गाने ‘सजना जी वारी-वारी’ पर झूमती दिखीं।
इस मौके पर दुल्हन नूपुर ने भी दूल्हे स्टेबिन बेन के लिए स्पेशल डांस किया। इसके अलावा कृति सेनन ने फिल्म ‘फुकरे’ के फेम एक्टर वरुण शर्मा के साथ भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी, जिसे देखकर दुल्हन-दूल्हा और परिवार के सभी सदस्य उल्लसित नजर आए। कृति बहन के लिए पंजाबी सॉन्ग ‘दिल तू जान तू’ पर नाचती दिखाई दीं, जिसमें उनकी मां भी उनके साथ नज़र आईं।
शादी के दौरान पूरे होटल में सिक्योरिटी के विशेष प्रबंध किए गए हैं। परिवार और नज़दीकी रिश्तेदारों के अलावा किसी को भी फोटोग्राफी की अनुमति नहीं थी। कृति सेनन अपने बॉयफ्रेंड कबीर के साथ इस हाईप्रोफाइल फंक्शन में शामिल हुईं।
रेफल्स होटल, उदयपुर में कई हाईप्रोफाइल शादियां हो चुकी हैं, जिसमें पीवी संधु, हार्दिक पंड्या और IAS परी बिश्नोई जैसी हस्तियों के समारोह शामिल हैं। नूपुर और स्टेबिन की शादी के फेरे 11 जनवरी को होंगे, जबकि मुंबई में 13 जनवरी को रिसेप्शन पार्टी रखी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Up