LOADING

Type to search

क्रिकेटर से एक्टर बने एम.एस. धोनी: ‘द चेज’ में आर. माधवन संग फायरिंग

Cricket Entertainment National

क्रिकेटर से एक्टर बने एम.एस. धोनी: ‘द चेज’ में आर. माधवन संग फायरिंग

Share

नई दिल्ली, 7 सितम्बर
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब फिल्मों में कदम रखने जा रहे हैं। वह जल्द ही अभिनेता आर. माधवन के साथ थ्रिलर फिल्म/वेबसीरीज ‘द चेज’ में नजर आएंगे। रविवार को माधवन ने इसका टीजर साझा किया। इसमें धोनी और माधवन ब्लैक आउटफिट और सनग्लासेस में हथियार लेकर फायरिंग करते दिखे।

टीजर में धोनी को ‘कूल हीरो’ के रूप में पेश किया गया। डायरेक्टर वासन बाला हैं, जिन्होंने आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ भी डायरेक्ट की थी। माधवन ने सोशल मीडिया पर लिखा, “वन मिशन। टू फाइटर्स। तैयार हो जाइए, धमाकेदार चेज शुरू होने वाली है।”

धोनी के जीवन पर 2016 में फिल्म ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ बनी थी, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इंटरनेशनल क्रिकेट से 2020 में संन्यास लेने के बाद धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हैं। वह आईपीएल में 278 मैच खेल चुके हैं और 235 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। धोनी ने CSK को पांच बार खिताब दिलाया और आईपीएल में 100 मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं।

‘द चेज’ टीजर में कार पर चढ़कर फायरिंग करते धोनी और माधवन की जोड़ी दर्शकों को रोमांचित कर रही है। फिल्म/वेबसीरीज की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन यह नई पारी धोनी के फैंस के लिए एक खास अनुभव साबित होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *