LOADING

Type to search

चित्तौड़गढ़ में 37 क्विंटल मादक पदार्थ नष्ट

Local

चित्तौड़गढ़ में 37 क्विंटल मादक पदार्थ नष्ट

Share

8 थानों में जब्त अफीम, डोडा चूरा, गांजा सीमेंट प्लांट की भट्टी में जलाया

उदयपुर। 13 अगस्त
चित्तौड़गढ़ पुलिस ने निंबाहेड़ा स्थित वंडर सीमेंट प्लांट में बड़ी मात्रा में जब्त मादक पदार्थों को नष्ट किया। जिला औषधि व्ययन समिति की देखरेख और एसपी मनीष त्रिपाठी की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई में 8 थानों में दर्ज 10 मामलों के तहत जब्त 36 क्विंटल 61 किलो 584 ग्राम डोडा चूरा, 1 किलो 447 ग्राम गांजा और 4 ग्राम 74 मिलीग्राम स्मैक को प्लांट की भट्टी में जलाया गया।
एसपी त्रिपाठी ने बताया कि थानों के मालखाने एनडीपीएस एक्ट में जब्त मादक पदार्थों से भरे थे, जिससे अन्य सामान रखने में दिक्कत हो रही थी। न्यायालय से भौतिक सत्यापन और आदेश मिलने के बाद यह नष्टिकरण किया गया।
कार्रवाई में एएसपी सरिता सिंह, पुलिस निरीक्षक जोधाराम, थानाधिकारी संजय शर्मा सहित सभी 8 थानों के प्रभारी मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी की गई। वंडर सीमेंट के यूनिट हेड नितिन जैन और मुख्य सुरक्षा अधिकारी नगेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *