LOADING

Type to search

झारखंड के दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन

National

झारखंड के दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन

Share

रामगढ़ में मंगलवार को अंतिम संस्कार, छोटे बेटे बसंत देंगे मुखाग्नि; राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

रांची/दिल्ली। 4 अगस्त
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का सोमवार सुबह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे और लंबे समय से किडनी और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। वे पिछले एक महीने से लाइफ सपोर्ट पर थे। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक के कारण शरीर के बाएं हिस्से में पैरालिसिस हो गया था।
उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से रांची लाया गया, जिसे मोरहाबादी स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर 12 बजे रामगढ़ जिले के उनके पैतृक गांव नेमरा में किया जाएगा। छोटे बेटे बसंत सोरेन मुखाग्नि देंगे।
शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक और आदिवासी आंदोलन के प्रमुख नेता रहे। उन्हें ‘दिशोम गुरु’ के नाम से जाना जाता था। उन्होंने UPA सरकार में कोयला मंत्री के रूप में भी कार्य किया था। उनके निधन पर झारखंड सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
शिबू सोरेन तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री बने, लेकिन उनका कुल कार्यकाल केवल 10 महीने 10 दिन का रहा। वे पहली बार 2005 में मात्र 10 दिन के लिए सीएम बने थे। उनका जीवन संघर्ष और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए समर्पित रहा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *