नागौर में ट्रेलर-बस की टक्कर में 2 की मौत
Share
नागौर में ट्रेलर-बस की टक्कर में 2 की मौत
8 घायल यात्री अजमेर रेफर, 1 की हालत गंभीर
मेड़ता। 28 जुलाई
नागौर जिले के मेड़ता क्षेत्र में सोमवार सुबह एक स्लीपर बस को पीछे से आए ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसा फतेहपुर-पालनपुर नेशनल हाईवे-58 पर चकढाणी और ईग्यासनी गांव के बीच करीब 10 बजे हुआ।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में पीछे बैठे दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
रेण चौकी इंचार्ज रामप्रकाश टाक के अनुसार, बस हैदराबाद से नागौर जा रही थी। पीछे से आए ट्रेलर ने बस को जोर से टक्कर मार दी, जिससे बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेड़ता उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अजमेर रेफर कर दिया गया है।
