LOADING

Type to search

नाथद्वारा श्रीनाथजी मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी, 20 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Local

नाथद्वारा श्रीनाथजी मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी, 20 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Share

16 अगस्त को पंचामृत स्नान, 17 को नंद महोत्सव; भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम

उदयपुर। 14 अगस्त
पुष्टिमार्ग की प्रधानपीठ श्रीनाथजी मंदिर, नाथद्वारा में जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो चुका है। मंदिर प्रशासन के अनुसार, बुधवार सुबह मंगला झांकी से लेकर राजभोग झांकी तक करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। दिनभर में यह संख्या 35 हजार तक पहुंचने की संभावना है।
जन्माष्टमी की सेवा के लिए तिलकायत पुत्र विशाल बावा, लाल बावा सहित वल्लभ कुल परिवार के सदस्य नाथद्वारा पहुंचे। गोविंद चौक, दिल्ली बाजार और मोती महल चौक पर उनका पुष्पवर्षा व माल्यार्पण से स्वागत किया गया। विशाल बावा जन्माष्टमी पर श्रीजी प्रभु व लाडले लाल प्रभु का पंचामृत स्नान कराएंगे, जबकि नंद महोत्सव पर सोने के पालने में पालना झुलाया जाएगा।
इस दौरान बहू दीक्षिता, बेटी पद्मिनी राव, प्रियंवदा, राधिका, सुदेव राव व रत्नाकर भी सेवा में शामिल हुए। मंदिर के मुख्य प्रशासक भारत भूषण व्यास और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जन्माष्टमी (16 अगस्त) और नंद महोत्सव (17 अगस्त) के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। गुरुवार को कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा और एसपी ममता गुप्ता ने मंदिर मंडल के साथ बैठक कर क्राउड मैनेजमेंट, यातायात, सुरक्षा, पेयजल, फायर बिग्रेड, ठहरने व पार्किंग की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए नगर पालिका के सामुदायिक भवनों में श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था होगी। गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *