LOADING

Type to search

बड़गांव तहसील में 13 साल से चौकीदार नहीं

Local

बड़गांव तहसील में 13 साल से चौकीदार नहीं

Share

संवेदनशील परिसर, सुरक्षा नाममात्र, सुरक्षा अभाव से सरकारी संपत्ति पर मंडरा रहा खतरा
ओमपाल सीलन
उदयपुर, 5 सितम्बर

जिले की प्रमुख बड़गांव तहसील में सुरक्षा इंतजाम न होने से सरकारी संपत्ति लगातार चोरों के निशाने पर है। चौंकाने वाली बात यह है कि तहसील स्थापना वर्ष 2012 से अब तक यहां किसी स्थायी चौकीदार की नियुक्ति नहीं हुई।
तहसील परिसर में तहसीलदार कार्यालय, रेवेन्यू कोर्ट और रजिस्ट्री ऑफिस जैसे तीन बड़े कार्यालय संचालित होते हैं। यहां रोजाना सैकड़ों लोग जमीन की रजिस्ट्री, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और आधार अपडेट जैसे जरूरी कार्यों के लिए पहुंचते हैं। इतनी भीड़ और संवेदनशीलता के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है।
पूर्व में हो चुकी हैं चोरी की घटनाएं
सुरक्षा अभाव का नतीजा यह है कि तहसील परिसर में कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। चोर रात के समय आसानी से घुसकर फर्नीचर और बिजली उपकरण तक उठा ले जाते हैं। न तो कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित है और न ही सरकारी संपत्ति की रक्षा हो पा रही है।
प्रशासन ने नहीं दिया ध्यान
कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार चोरी होने के बावजूद आज तक स्थायी गार्ड की नियुक्ति नहीं हुई। तहसीलदार हितेश त्रिवेदी ने बताया कि कई बार जिला प्रशासन को चौकीदार नियुक्त करने और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए पत्र लिखे गए, लेकिन हर बार मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।
ग्रामीणों की मांग
स्थानीय लोग और कर्मचारी इसे प्रशासन की गंभीर लापरवाही मान रहे हैं। उनका कहना है कि अगर समय रहते स्थायी चौकीदार की नियुक्ति नहीं हुई तो चोरी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं और जनता का भरोसा भी कमजोर होगा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि तुरंत चौकीदार तैनात कर सरकारी संपत्ति और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *