LOADING

Type to search

बिजली कनेक्शन विवाद में दो भतीजों ने चाचा की पीट-पीटकर हत्या

Uncategorized

बिजली कनेक्शन विवाद में दो भतीजों ने चाचा की पीट-पीटकर हत्या

Share

हत्या के बाद आरोपी फरार, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की तलाश

उदयपुर। 14 अगस्त
डूंगरपुर के सरोदा थाना क्षेत्र के कराडा गांव में बिजली कनेक्शन को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। यहां दो भतीजों ने अपने चाचा की लात-घूसों से पीट-पीटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।
सरोदा थानाधिकारी भुवनेश कुमार ने बताया कि कराडा गांव निवासी शंकर परमार (58) का उसके भतीजे मुकेश और कालू परमार से बिजली कनेक्शन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार शाम शंकर अपने पशुघर में था, तभी दोनों भतीजे वहां पहुंचे और कहासुनी के बाद उस पर हमला कर दिया।
दोनों ने शंकर को बेरहमी से लात-घूसों से पीटा, जिससे वह अधमरा हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में शंकर को सागवाड़ा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को सागवाड़ा मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं, हत्या का मामला दर्ज कर दोनों फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *