LOADING

Type to search

श्री सांवलियाजी मंदिर भंडार से अब तक निकले 21 करोड़ से अधिक

Local

श्री सांवलियाजी मंदिर भंडार से अब तक निकले 21 करोड़ से अधिक

Share

श्री सांवलियाजी मंदिर भंडार से अब तक निकले 21 करोड़ से अधिक
सोना-चांदी की गिनती अभी बाकी, चौथे राउंड में 3 करोड़ की नकदी गिनी गई

उदयपुर। 29 जुलाई
मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर के दानपात्र (भंडार) से इस बार भी बड़ी राशि निकली है। 23 जुलाई को खोले गए भंडार की अब तक चार राउंड की गिनती में कुल 21 करोड़ 13 लाख 25 हजार रुपए की नकदी गिनी जा चुकी है।
चौथे राउंड में 3 करोड़ रुपए की गिनती पूरी की गई, जबकि तीसरे राउंड में सबसे अधिक 7.63 करोड़, पहले में 7.15 करोड़ और दूसरे राउंड में 3.35 करोड़ रुपए की नकदी निकली थी। मंदिर समिति के अनुसार अगला राउंड 30 जुलाई को होगा, जिसमें सोने-चांदी की तौल भी की जाएगी।
गिनती का कार्य बैंक स्टाफ, मंदिर समिति और पुलिस की निगरानी में मशीनों की मदद से किया जा रहा है। इस दौरान साफ-सफाई और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। 24 जुलाई को हरियाली अमावस्या और 26-27 जुलाई को सप्ताहांत के कारण गिनती स्थगित रही थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *