LOADING

Type to search

सुहाना खान पर जमीन खरीद में नियम तोड़ने का आरोप, तहसीलदार से रिपोर्ट तलब

Entertainment National

सुहाना खान पर जमीन खरीद में नियम तोड़ने का आरोप, तहसीलदार से रिपोर्ट तलब

Share

मुंबई। 2 सितम्बर
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जमीन सौदे को लेकर विवादों में आ गई हैं। आरोप है कि उन्होंने अलीबाग के थल गांव में किसानों को अलॉट की गई सरकारी जमीन खरीदी, जबकि इसके लिए कलेक्टर की अनुमति जरूरी होती है।
मामला सामने आने के बाद मुंबई पुलिस के रेजिडेंट डिप्टी कमिश्नर ने अलीबाग तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी है। जानकारी के अनुसार, सुहाना ने यह जमीन मुंबई के कफ परेड स्थित खोटे परिवार से करीब 12.91 करोड़ रुपए में खरीदी थी। इस सौदे पर उन्होंने 77.46 लाख रुपए स्टांप ड्यूटी भी चुकाई और ट्रांसफर 30 मई 2023 को स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के जरिए हुआ।
कानून विशेषज्ञों के मुताबिक, महाराष्ट्र कृषि भूमि अधिनियम, 1961 के अनुसार केवल किसान या उनके परिवार के सदस्य ही कृषि भूमि खरीद सकते हैं। गैर-किसान सीधे ऐसी जमीन नहीं खरीद सकते। साथ ही, सरकार द्वारा खेती के लिए किसानों को दी गई जमीन बेचने के लिए कलेक्टर की अनुमति लेना अनिवार्य है। खरीदार और विक्रेता दोनों को इस प्रक्रिया में तहसीलदार के जरिए NOC लेना होता है।
जांच में यह देखा जाएगा कि क्या इस डील में कानूनी औपचारिकताओं का पालन किया गया या नहीं। फिलहाल तहसीलदार से रिपोर्ट आने तक मामला अटका हुआ है।
फिल्मी करियर भी सुर्खियों में
सुहाना हाल ही में फिल्म द आर्चीज से डेब्यू कर चुकी हैं। अब वह अपने पिता शाहरुख खान के साथ उनकी अगली फिल्म किंग में नजर आएंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *